HINDI Class 4

Play Free Games On RosiMosi

คำแนะนำของผู้เขียน

दिए गए गद्यांश को पढ़िए तथा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

लाल बाग के भीतर एक सुंदर-सी झील है जो एक द्वीप की तरह दिखाई देता है। यह बगीचा वर्ष भर अपने खिलते हुए खूबसूरत लाल गुलाब के कारण एक विशेष आकर्षण पैदा करता है। दूर से ही गुलाबों की खुशबू मन को मोह लेती है। गुलाब के अलावा यहाँ अफ़गानिस्तान और फ्रांस से आई कई दुर्लभ प्रजातियों के पौधे लगे हुए हैं। इस बगीचे में कई कमल ताल भी हैं। एक सुंदर ग्लास हाउस भी है, जहाँ पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता है। प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस बगीचे को भिन्न-भिन्न चित्रों और प्रतिरूप के द्वारा खूबसूरत ढंग से सजाया जाता है।

1. सही उत्तर में का निशान लगाइए-

(क) लाल बाग किसकी तरह दिखाई देता है?

द्वीप [  ]  समुद्र [  ]  नगर  [  ]

2. दिए गए शब्दों के विलोम शब्द गद्यांश में से ढूँढ़कर लिखिए-

बदबू -   [                 ]       सुलभ - [                  ]

(ख) लाल बाग में किसके कारण विशेष आकर्षण होता है?

सफ़ेद गुलाब के [  ]   लाल गुलाब के  [  ]  पीले गुलाब के [  ]

3. गद्यांश में से चार संज्ञा शब्द ढूँढ़कर लिखिए-

4. प्रश्नों के उत्तर लिखिए-

(क) पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन कहाँ किया जाता है?

(ख) लाल बाग में गुलाब के अलावा कहाँ-कहाँ की प्रजातियों के पौधे लगे हैं?